दोहा
प्रथमे गुरूजी को वंदना, द्वितीये आदि गणेश,
त्रितिये सिमरु माँ शारदा, मेरे कारज करो हमेश।
शिव गौरा के लाड़ले गणेश जी,
आओ अंगना पधारो श्री गणेश जी, आओ अंगना पधारो श्री गणेश जी।1।
प्रथमे तुमको जो कोई ध्यावे, प्रथमे तुमको जो कोई ध्यावे,
रिद्धि सिद्धि का फल वो पाए, रिद्धि सिद्धि का फल वो पाए,
तुम काटो सकल कलेश जी, तुम काटो सकल कलेश जी,
आओ अंगना पधारो श्री गणेश जी, शिव गौरा के लाडले गणेश जी,
आओ अंगना पधारो श्री गणेश जी, आओ अंगना पधारो श्री गणेश जी।2।
जय जय जय गणराज तुम्हारी, जय जय जय गणराज तुम्हारी,
कृपा करो जाऊँ बलिहारी, कृपा करो जाऊँ बलिहारी,
तुम रहना साथ हमेश जी, तुम रहना साथ हमेश जी,
आओ अंगना पधारो श्री गणेश जी, शिव गौरा के लाडले गणेश जी,
आओ अंगना पधारो श्री गणेश जी, आओ अंगना पधारो श्री गणेश जी।3।
लड्डुवन का तोहे भोग लगाए, लड्डुवन का तोहे भोग लगाए,
वंदना सब मिलकर के गाए, वंदना सब मिलकर के गाए,
तुम्हे पूजे देश विदेश जी, तुम्हे पूजे देश विदेश जी,
आओ अंगना पधारो श्री गणेश जी, शिव गौरा के लाडले गणेश जी,
आओ अंगना पधारो श्री गणेश जी, आओ अंगना पधारो श्री गणेश जी।4।
शिव गौरा के लाडले गणेश जी,
आओ अंगना पधारो श्री गणेश जी, आओ अंगना पधारो श्री गणेश जी।5।





Leave a comment